Random Video

कर्नाटक में भारी बारिश से मृतकों की संख्या 11 हुई, डॉक्टरों की छुटि्टयां रद्द

2019-08-08 301 Dailymotion

बेंगलुरु. कर्नाटक में भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। राज्य के 30 में से 15 जिलों में लगातार बारिश जारी है। कृष्णा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्यभर में अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।